सरायकेला: राजनगर प्रखंड की जोनबोनी पंचायत अंतर्गत अमलातोला गांव निवासी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य दशमत मार्डी के आकस्मिक निधन पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य कृष्णा बास्के ने शोक व्यक्त किया. सोमवार को उन्होंने दिवंगत नेता के आवास पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की.


विज्ञापन
कृष्णा बास्के ने कहा कि दशमत मार्डी पार्टी के समर्पित, संघर्षशील एवं कर्मठ कार्यकर्ता थे. उनका असमय चले जाना झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. उनके निधन से संगठन ने एक समर्पित साथी को खो दिया है.
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय

विज्ञापन
