सरायकेला: जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत हासाडूंगरी स्थित झोपड़ी बस्ती में एक घर में चोरी की घटना सामने आई है. चोरों ने विष्णु दास के घर को निशाना बनाते हुए करीब 50 से 60 हजार रुपये नकद और सोने का एक कान का झुमका चोरी कर लिया.


विष्णु दास के अनुसार, उनकी दादी का बंगाल में निधन हो गया था. परिवार के सदस्य अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घर में ताला लगाकर बंगाल गए थे. वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के तीनों कमरों के दरवाजों में लगे ताले टूटे हुए हैं. घर के अंदर जाकर जांच करने पर करीब 50 से 60 हजार रुपये नकद और सोने का एक कान का झुमका गायब मिला. इसके बाद उन्होंने तत्काल कपाली पुलिस को घटना की सूचना दी.
सूचना मिलने के बाद कपाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही चोरी की घटना से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है. फिलहाल पुलिस चोरों की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए जांच कर रही है.
रिपोर्ट: अफ़रोज़ मल्लिक

