जमशेदपुर: शहर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज़ादनगर थाना पुलिस ने रविवार को अड्डेबाजी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ व्यापक विशेष अभियान चलाया. थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के कई संवेदनशील इलाकों में छापेमारी करते हुए सार्वजनिक स्थलों पर बेवजह जुटने वाले लोगों की जांच की और उन्हें कड़ी चेतावनी दी.



पुलिस का यह अभियान मुर्दा मैदान. ओल्ड पुरुलिया रोड. चेपापुल. पारडीह चौक समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर चलाया गया. अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की. उनकी पहचान का सत्यापन किया और सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी कर रहे लोगों को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी.
विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने क्षेत्र में पैदल गश्त भी की. बाजारों और प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण किया तथा दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. पुलिस ने लोगों से अपराध नियंत्रण में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की अपील की.

थाना प्रभारी चंदन कुमार ने कहा कि शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. अड्डेबाजी. नशाखोरी. हुड़दंग और असामाजिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी लगातार विशेष अभियान चलाए जाएंगे और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि. अपराध या असामाजिक तत्वों की जानकारी मिले तो तुरंत आज़ादनगर थाना पुलिस को सूचित करें. सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.
पुलिस की इस कार्रवाई से अड्डेबाजी करने वालों में हड़कंप मच गया. वहीं स्थानीय लोगों ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षित माहौल बनाए रखने की दिशा में चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया.





