चांडिल : सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत तमोलिया से रविवार शाम लापता हुए 17 वर्षीय कृशांग कश्यप को सकुशल बरामद कर लिया गया है. किशोर के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार. रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए बच्चे की तलाश में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया है.



जानकारी के अनुसार. कृशांग कश्यप रविवार शाम करीब 6 बजे अपने घर से निकला था. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की. लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो इसकी सूचना कपाली नगर परिषद अध्यक्ष परवेज आलम को दी गई. साथ ही इंडिया न्यूज़ वायरल बिहार-झारखंड ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया. जिसके बाद सूचना तेजी से लोगों तक पहुंची और तलाश अभियान को गति मिली.
लगातार प्रयासों के बाद कृशांग कश्यप को डोबो क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया. बच्चे के सुरक्षित मिलने की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई. वहीं स्थानीय लोगों ने भी राहत व्यक्त की.
कपाली नगर परिषद अध्यक्ष परवेज आलम ने कहा कि कृशांग का सकुशल मिलना क्षेत्रवासियों की जागरूकता. सामूहिक सहयोग और त्वरित सूचना प्रसार का सकारात्मक परिणाम है. उन्होंने बच्चे की तलाश में सहयोग करने वाले नागरिकों. सामाजिक संगठनों. पुलिस-प्रशासन और मीडिया का धन्यवाद किया. उन्होंने विशेष रूप से कहा कि इंडिया न्यूज़ वायरल बिहार-झारखंड द्वारा खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने से सूचना व्यापक स्तर पर पहुंची और तलाश अभियान को मजबूती मिली.
उन्होंने लोगों से अपील की कि भविष्य में भी यदि किसी बच्चे या व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिले. तो बिना देरी किए उसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें. समय पर सूचना और सामूहिक प्रयास कई परिवारों को बड़ी परेशानी से बचा सकते हैं.
कृशांग कश्यप के सकुशल घर लौटने पर परिजनों ने सभी शुभचिंतकों. स्थानीय नागरिकों. पुलिस-प्रशासन और मीडिया के प्रति आभार व्यक्त किया. पूरे क्षेत्र में बच्चे के सुरक्षित मिलने पर खुशी का माहौल है.
रिपोर्ट: अफ़रोज़ मल्लिक





