चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत तमोलिया स्थित आशियाना ट्रेड निवासी 17 वर्षीय कृशांग कश्यप रविवार शाम से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है. काफी खोजबीन के बावजूद उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार चिंता और सदमे में है.



परिजनों के अनुसार. कृशांग कश्यप रविवार शाम घर से निकला था. लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. इसके बाद परिवार ने रिश्तेदारों. दोस्तों और आसपास के संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की. लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी.
मामले को लेकर कपाली नगर परिषद अध्यक्ष परवेज आलम ने भी क्षेत्रवासियों से मानवीय आधार पर सहयोग की अपील की है. उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को कृशांग कश्यप कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई भी जानकारी मिले. तो तत्काल परिजनों को सूचित करें. ताकि किशोर को सकुशल उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके.
परिजनों ने जानकारी देने के लिए मोबाइल नंबर 7004716589 जारी किया है. साथ ही सभी लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने और बच्चे की तलाश में सहयोग करने की अपील की है.
रिपोर्ट: अफ़रोज़ मल्लिक





