गम्हरिया:पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे Project ‘Device’ के तहत गम्हरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. रविवार, 03 मई 2026 को थाना क्षेत्र से गुम हुए कुल 05 मोबाइल फोन को CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किया गया.

विज्ञापन
पुलिस द्वारा बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन का विधिवत सत्यापन किया गया. इसके बाद उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सुरक्षित और सही-सलामत सुपुर्द कर दिया गया. मोबाइल वापस मिलने पर लाभार्थियों ने पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार जताया और प्रसन्नता व्यक्त की.
गम्हरिया थाना प्रभारी रामचन्द्र रजक ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें. समय पर सूचना मिलने से त्वरित कार्रवाई संभव होती है और मोबाइल बरामद किए जाने की संभावना बढ़ जाती है.
Report by Bipin varshney

विज्ञापन
