सरायकेला/ Pramod Singh मार्ग पर मुक्ति पोखर के पास एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया है. अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान हुर्डिंग माझी के रूप में हुई है, जो सरायकेला से अपने घर भुरकुली लौट रहा था. इसी दौरान मुक्ति पोखर के पास तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे के बाद मौके पर अफरा- तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर सरायकेला थाना की गश्ती टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. यह घटना एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की समस्या को उजागर करती है, जिस पर नियंत्रण जरूरी है.

