तिरुलडीह/ Vikash Thakur थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है. यह कार्रवाई विशेष छापामारी अभियान के तहत की गई.


विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ग्राम कारकीडीह में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने दो ट्रैक्टरों को पकड़ा, जिनमें करीब 200 CFT अवैध बालू लदा हुआ था. दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है.
इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी कौशल कुमार ने अपने दल- बल के साथ किया. कार्रवाई के दौरान अवैध बालू परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
See also Saranda Forest IED Blast चाईबासा: सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट से घायल दो ग्रामीणों की मौत
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
