राजनगर/ Rasbihari Mandal थाना क्षेत्र के टांगरानी गांव के समीप शनिवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब फ्लाइश (राख) लदा 12 चक्का हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना शाम करीब 7 बजे टांगरानी गांव के पास राजनगर- कुनाबेड़ा मार्ग पर हुई.

बताया जा रहा है कि हाईवा बैक करने के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे पलट गया. हादसे में चालक बाल- बाल बच गया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई.
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला. कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा- तफरी का माहौल बना रहा.
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में फ्लाइश लदे हाईवा वाहनों का आवागमन होता है, जिससे सड़क की हालत खराब हो रही है. उड़ती राख के कारण लोगों को सांस संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और लगातार हो रहे हादसों से भय का माहौल बना हुआ है.
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे भारी वाहनों के संचालन पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और पर्यावरणीय जोखिम को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
देखिए video

