चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर बांसकटा से सोनुआ की ओर आने वाली मुख्य सड़क पर छापेमारी कर 23 मवेशियों को बरामद किया गया.

विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि मवेशियों को अवैध रूप से तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है. इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर छापा मारा और सभी मवेशियों को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस के अनुसार, इस मामले में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. बरामद मवेशियों को विधिवत थाना लाकर सुरक्षित रखा गया है. इस संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है.

विज्ञापन
