सरायकेला/ Pramod Singh आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित 35 वार्ड पार्षदों को सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. शपथ ग्रहण समारोह में कोल्हान आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई.


शपथ ग्रहण के दौरान पार्षदों ने नगर निगम क्षेत्र के विकास, जनहित और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया. इससे पहले मेयर पद का शपथ दिलाया गया. कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि और पार्षदों के समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे.
शपथ ग्रहण के बाद पार्षदों ने कहा कि वे नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने, साफ- सफाई, पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे. बताया गया कि शपथ ग्रहण के बाद अब नगर निगम में डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं.
देखें video

