सरायकेला/ Pramod Singh अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने ईचागढ़ की विधायक सविता महतो से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने विधायक को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं. मौके पर झामुमो के वरिष्ठ नेता अमृत महतो समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे.

इस अवसर पर मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि नारी शक्ति का योगदान समाज के हर क्षेत्र में अतुलनीय रहा है. आज की नारी घर की चौखट से लेकर अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक अपनी प्रतिभा और परिश्रम से सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है.
उन्होंने समस्त माताओं- बहनों और बेटियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके साहस. संघर्ष और उपलब्धियों को नमन किया.
मुलाकात के दौरान मनोज चौधरी ने विधायक सविता महतो से आग्रह किया कि आगामी झारखंड विधानसभा सत्र में जिले की समृद्ध छऊ संस्कृति. जिला स्तरीय रिंग रोड निर्माण और अन्य महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को सदन में उठाया जाए.
उन्होंने कहा कि यह मुलाकात काफी सकारात्मक रही और उन्हें उम्मीद है कि विधायक के प्रयासों से जिले के विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी.

