जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी से एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने नदी किनारे पानी में शव तैरता देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

विज्ञापन
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है.
पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से संपर्क कर गुमशुदगी के मामलों की जांच कर रही है. सोनारी थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक की पहचान से जुड़ी कोई जानकारी हो तो नजदीकी थाना में सूचना दें. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन
