सरायकेला: सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया. यातायात थाना प्रभारी राजू के नेतृत्व में यातायात थाना में पदस्थापित पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा कांड्रा टोल प्लाजा पर शाम 5 बजे से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान मोटरसाइकिल से लेकर सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गई.

चेकिंग के क्रम में वाहन संख्या JH05DZ-6097 को रोका गया. जांच के दौरान चालक राजा राम महतो द्वारा 104 एमएल अल्कोहल का सेवन कर वाहन चलाते हुए पाया गया. नियमों के उल्लंघन पर वाहन मालिक को सूचित करते हुए यातायात नियमों के तहत जुर्माना लगाया गया और आवश्यक विधि सम्मत कार्रवाई की गई.
यातायात प्रभारी ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस प्रकार की जांच आगे भी जारी रहेगी. उन्होंने जिले के आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें. नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह स्वयं और दूसरों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है. नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

