सरायकेला: नगरपालिका आम निर्वाचन- 2026 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है. उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए ईचागढ़ थाना क्षेत्र के चातम गांव में छापेमारी की.

विज्ञापन
छापेमारी के दौरान 20 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर जब्त किया गया. साथ ही लगभग 400 किलोग्राम जावा महुआ को नियमानुसार विनष्ट किया गया. इस संबंध में अड्डा संचालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज ने कहा कि चुनाव अवधि के दौरान अवैध शराब निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
