जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टिनप्लेट मैदान में बीते बुधवार को फल व्यवसायी कन्हैया यादव को गोली मार दी गई थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल कन्हैया यादव को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल भेजा गया. जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

घटना के बाद मृतक की पत्नी कुसुम देवी के लिखित आवेदन के आधार पर गोलमुरी थाने में मामला दर्ज किया गया. मामला दर्ज किया गया. एसएसपी के निर्देश डीएसपी सिटी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में सुमित कुमार सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ राज उर्फ लोले, अमरीक सिंह उर्फ विक्की सिंह उर्फ खेबड़ा तथा रजा आलम शामिल हैं. सभी आरोपी थाना गोलमुरी के निवासी हैं.
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो देशी कण्ट्रीमेड पिस्टल, सात खोखा और तीन पिलेट बरामद किए हैं.
पुलिस के अनुसार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है. गुरप्रीत सिंह पर टेल्को और बर्मामाइंस थाना में लूट और अन्य मामलों के केस दर्ज हैं. अमरीक सिंह पर वर्ष 2022 में हत्या और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है. सुमित कुमार सिंह पर भी पूर्व में मामला दर्ज है. एसएसपी का कहना है कि इस कांड में अन्य अपराधियों की भी संलिप्तता सामने आई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

