आदित्यपुर/ Bipin Varshney झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण 10 फरवरी 2026 मंगलवार को आदित्यपुर-3 क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस संबंध में विभाग की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है.

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 33 केवी मेन लाइन एवं 11 केवी फीडर लाइन पर ब्रेकर और एबी स्विच का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा. कार्य के दौरान अलग- अलग समय पर विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. फीडर संख्या- 01 के तहत सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बाल्मिकि नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
फीडर संख्या-02 के तहत दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक उषा मोड़, बाल्मिकि नगर, दुग्धा और झुरकुली क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी. इस अवधि में 33 केवी मेन लाइन भी प्रभावित रहेगी. फीडर संख्या-03 के तहत दोपहर 02:00 बजे से 04:00 बजे तक झुरकुली और दुग्धा क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रहेगी.
फीडर संख्या- 06 के अंतर्गत दोपहर 02:00 बजे से 04:00 बजे तक गम्हरिया थाना मोड़, कांड्रा, हुदु, डुमरा और आईओसी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.
बिजली विभाग ने बताया कि कार्य अत्यंत आवश्यक है, इसलिए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है. किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए सहायक विद्युत अभियंता के मोबाइल नंबर 9431135930 एवं कनिष्ठ विद्युत अभियंता के नंबर 9431135955 पर संपर्क किया जा सकता है.

