गम्हरिया: खेरवाल सांवता जाहेरगाड़ समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को संथाल सरना उमूल टायो गेट स्थित सभागार में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष रामदास टुडू एवं सोखेन हेंब्रम ने संयुक्त रूप से की. बैठक में आगामी तीन दिवसीय बाहा पर्व की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा पर्व को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई.

बैठक में बताया गया कि बाहा पर्व के प्रथम दिन एक मार्च को जाहेरथान परिसर में साफ- सफाई अभियान का आयोजन किया जाएगा. इसी दिन शाम को जाहेरथान में की गई विद्युत सज्जा का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा. दूसरे दिन दो मार्च को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बाहा बोंगा का आयोजन किया जाएगा. वहीं तीसरे दिन तीन मार्च को सेंदरा जुलूस एवं समाज सिंगराय कार्यक्रम के आयोजन के साथ तीन दिवसीय बाहा पर्व का समापन होगा.
बैठक में उदय मार्डी, भोमरा माझी, गोम्हा हांसदा, सोनाराम मार्डी, कोंदा बेसरा, भादो माझी, लक्ष्मण हांसदा, शंकर मार्डी सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित थे.

