सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 से पार्षद पद के प्रत्याशी कालीचरण साहू ने मंगलवार को समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया. यह उनका पहला चुनाव है. नामांकन के दौरान वार्ड 9 में उत्साह का माहौल देखने को मिला.

ढोल- नगाड़ों और नारों के बीच जुलूस निकाला गया. बड़ी संख्या में महिला और पुरुष समर्थक उनके साथ मौजूद रहे. मीडिया से बातचीत में कालीचरण साहू ने कहा कि मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं, मेरे वार्ड की जनता चुनाव लड़ रही है.
उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, साफ- सफाई, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी. जनहित से जुड़े हर मुद्दे को प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने वार्डवासियों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो विकास की रफ्तार तेज की जाएगी. नामांकन के साथ ही वार्ड 9 में चुनावी सरगर्मी और बढ़ गई है.

