जमशेदपुर: सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूडीह ग्वाला बस्ती में उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इस कार्रवाई में टीम ने कुल 15.750 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की.

विज्ञापन
बरामद शराब में किंग्स गोल्ड और आर.एस. ब्रांड शामिल है. छापेमारी के दौरान मौके से अवैध कारोबार में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.
उत्पाद विभाग ने जब्त की गई शराब को विधिवत कब्जे में लेते हुए अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. यह पूरी कार्रवाई उत्पाद टीम, पूर्वी सिंहभूम द्वारा अंजाम दी गई. विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन
