जमशेदपुर/ Afroz Mallik परसूडीह थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. शनिवार को मिले गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में रेलवे हॉस्पिटल के पीछे किताडीह के पास से एक युवक को 2 किलो 70 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेख वासिम उर्फ बन्टू, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी ईदगाह रोड, सिदगोड़ा के रूप में हुई है.
पुलिस ने उसके पास से प्लास्टिक पैकेट में रखा कुल 2.070 किलो गांजा बरामद किया है. मामले में परसूडीह थाना कांड संख्या 10/2026, दिनांक 31/01/2026, धारा 22(बी) NDPS Act के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है. छापेमारी दल में थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन
