जमशेदपुर: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव “रणनीति 2026” का उत्साहपूर्ण और सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, टीम वर्क और समग्र व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना था. दो दिनों तक विश्वविद्यालय परिसर ऊर्जा, उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल से सराबोर रहा.

खेल महोत्सव के अंतर्गत बैडमिंटन, कैरम बोर्ड, शतरंज, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट तथा ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. सभी प्रतियोगिताएं पुरुष और महिला वर्ग में आयोजित की गईं, जिससे समान अवसर और समावेशिता को प्रोत्साहन मिला. विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने बढ़- चढ़कर भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.
कार्यक्रम का समापन दूसरे दिन फाइनल मुकाबलों और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह मुख्य अतिथि तथा कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पाणि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.
कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व और दृढ़ संकल्प विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा कि “रणनीति” विश्वविद्यालय की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है जिसमें शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ शारीरिक स्वास्थ्य और नैतिक मूल्यों के विकास पर भी समान जोर दिया जाता है.
कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पाणि ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का अभिन्न अंग हैं. ऐसे आयोजन टीम वर्क, सहनशीलता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करते हैं. उन्होंने सभी प्रतिभागियों और आयोजन समिति को बधाई दी.
कुलसचिव नागेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का विशेष महत्व है. जिस प्रकार एक खिलाड़ी कठिन परिस्थितियों में अपने कौशल को निखारता है, उसी प्रकार विद्यार्थी भी चुनौतियों का सामना कर अपनी शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करता है.
समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही आरवीएस कॉलेज में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में विजयी रही एनएसयू टीम को भी सम्मानित किया गया.
*विजेताओं की सूची*
ऑवरऑल विजेता- स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग. क्रिकेट छात्र वर्ग:
प्रथम- डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी.
द्वितीय- डिपार्टमेंट ऑफ बीटेक. बास्केटबॉल छात्र वर्ग:
प्रथम- डिपार्टमेंट ऑफ बीसीए.
द्वितीय- डिपार्टमेंट ऑफ बीटेक. वॉलीबॉल छात्र वर्ग: प्रथम- डिपार्टमेंट ऑफ आईटी.
द्वितीय- डिपार्टमेंट ऑफ इंजीनियरिंग. बैडमिंटन छात्र वर्ग: प्रथम- आदित्य राज बीबीए और प्रसुन कुमार बीबीए.
द्वितीय- समीर अहमद बीबीए और समाई टुडू एलएलएम.
बैडमिंटन छात्रा वर्ग: प्रथम- रक्षा ठाकुर और हाईफा हमीद बीबीए. द्वितीय- गुलफाम परवीन और मुस्कान रजक बीबीए. चेस छात्र वर्ग:
प्रथम- सरोज हाजरा एमबीए.
द्वितीय- नीरज कुमार बी. फार्मा.
चेस छात्रा वर्ग: प्रथम- तृप्ति श्रीवास्तव बीसीए.
द्वितीय- आर्या कुमारी बीसीए.
कैरमबोर्ड छात्र वर्ग: प्रथम- एमडी. आदिल अंसारी और शादाब अंसारी एमबीए.
द्वितीय- एमडी. असद हुसैन और एमडी. फैजान अंसारी बीटेक. कैरमबोर्ड छात्रा वर्ग:
प्रथम- नुजत खान और बुशरा हयात डी. फार्मा. द्वितीय- फरजाना आईमन और आईशा आलिया बीटेक सीएसई.
100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग:
प्रथम- शुभांकर मंडल बीसीए.
द्वितीय- गौरव कुमार यादव बीसीए. 100 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग: प्रथम- नेहा कुमारी बीटेक.
द्वितीय- अरीबा फातिमा बीबीए.
200 मीटर दौड़ छात्र वर्ग: प्रथम- सन्नी कुमार बीटेक.
द्वितीय- अरबिंद सोरेन बीटेक. 200 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग:
प्रथम- अरीबा फातिमा बीटेक.
द्वितीय- अनम फातिमा बीटेक.
दो दिवसीय खेल महोत्सव “रणनीति 2026” का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ. यह आयोजन विश्वविद्यालय के उस विजन को मजबूत करता है जिसमें शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ खेलकूद और व्यक्तित्व विकास को समान महत्व दिया जाता है.

