जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कल्याण नगर स्थित नाले से रविवार तड़के एक युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई.

सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान आदित्यपुर निवासी राहुल के रूप में की गई है. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. परिजनों के अनुसार युवक मूल रूप से आदित्यपुर का रहने वाला था. दो दिन पूर्व कल्याण नगर अपने चाचा- चाची के घर आया था. दो दिनों से युवक गायब था. आज सुबह उसका शव नाले से बरामद हुआ है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल की भी जांच की गई है.
घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

