सरायकेला/ Pramod Singh राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला के कलाकारों ने ओडिशा सरकार द्वारा बलांगीर में आयोजित बलांगीर लोकउत्सव- 2026 में अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया. दो दिवसीय आयोजन में सरायकेला शैली के पारंपरिक छऊ नृत्य की मनमोहक झलक देखने को मिली.

प्रथम दिन कलाकारों ने दुर्गा नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा.
दूसरे दिन चंद्रभागा नृत्य के मंचन ने हजारों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. छऊ की सशक्त अभिव्यक्ति, भाव- भंगिमा और पारंपरिक वेशभूषा ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया.
बलांगीर जिला प्रशासन की ओर से कलाकारों का अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मान किया गया.
इस अवसर पर उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया.
कलादल में कोडिनेटर सुदीप कबी, गुरु ब्रजेन्द्र पटनायक, गजेंद्र महंती, संतोष कर, प्रफुल्ल नायक, विनोद प्रधान, देव नारायण सिंह, गणेश चंद्र महंती, ठाकुर सरदार, असित पटनायक, गोपाल पटनायक, कुना सामल, मिहिर लाल महतो, आद्यापदो साहू, सुमंत कबी और अमन कर शामिल थे.
कलाकारों की इस प्रस्तुति ने सरायकेला छऊ की समृद्ध परंपरा को राष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर स्थापित किया.
video

