गम्हरिया: मंगलवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय गम्हरिया परिसर में वोटर मैपिंग से संबंधित एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया. कैंप के दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों के मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान किया गया. इसके साथ ही मतदाताओं को वोटर मैपिंग से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया और उससे संबंधित प्रशिक्षण भी दिया गया.

कैंप में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि जिन मतदाताओं के माता या पिता का वोटर कार्ड झारखंड राज्य से बाहर का है, उनके लिए संबंधित राज्य की विधानसभा संख्या, मतदान केंद्र संख्या और क्रमांक संख्या उपलब्ध कराने पर मैपिंग की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी. इस संबंध में मतदाताओं को विस्तार से जानकारी दी गई.
इस अवसर पर बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर सहित सच्चिदानंद चौधरी, सुरेंद्र प्रसाद, नंदीश्वर कृष्ण सिंह, अमन राज, पूर्व वार्ड पार्षद सिद्धनाथ सिंह, सुदर्शन राव और रंजीत कुमार सिंह उपस्थित रहे.

