आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai थाना क्षेत्र के 7-LF 18/21, न्यू हाउसिंग कॉलोनी, आदित्यपुर-1 निवासी राजेश सिंह की प्रभात पार्क के बगल में स्थित दुकान में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. यह घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है.

विज्ञापन
पीड़ित राजेश सिंह ने आदित्यपुर थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात दुकान बंद कर वह घर चले गए थे. बुधवार सुबह जब दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर से सामान गायब था. चोर दुकान से जूस बनाने वाली मशीन समेत कुछ अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है.

विज्ञापन
