गम्हरिया: गुरुवार को आदित्यपुर स्थित जुड़ी बस्ती के आंगनबाड़ी केंद्र में मतदाता मैपिंग से संबंधित विशेष कैंप का आयोजन किया गया. कैंप के दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों के 100 से अधिक मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान किया गया.

विज्ञापन
इस अवसर पर उपस्थित मतदाताओं को यह जानकारी दी गई कि वे मैपिंग से संबंधित सूचना कैसे प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही उन्हें इस प्रक्रिया से जुड़े तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या न हो.
कैंप में बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर सहित सच्चिदानंद चौधरी, सुरेंद्र कुमार सिंह, अमन राज, सुदर्शन कुमार एवं रंजीत कुमार सिंह उपस्थित रहे. अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन रखने के उद्देश्य से इस तरह के कैंप लगातार आयोजित किए जा रहे हैं.

विज्ञापन
