चांडिल Report By Vikash Thakur अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह पंचायत में सोमवार से धान अधिप्राप्ति केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया. केंद्र का उद्घाटन तिरुलडीह पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह मुंडा ने किया. उद्घाटन के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बखला ने अधिप्राप्ति केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए.

धान अधिप्राप्ति केंद्र के संचालन के पहले ही दिन 11 क्विंटल 15 किलो धान की खरीद की गई. यह धान स्थानीय किसान अमानत हुसैन द्वारा बेचा गया. अधिकारियों ने बताया कि किसानों को बेचे गए धान का भुगतान 48 घंटे के भीतर सीधे उनके बैंक खाते में कर दिया जाएगा.
सरकारी योजना के तहत किसानों को प्रति क्विंटल 2450 रुपये का एकमुश्त और त्वरित भुगतान किया जा रहा है. धान बिक्री के लिए 4G ई-पीडीएस प्रणाली के माध्यम से आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है. साथ ही किसानों को मोबाइल ऐप के जरिए स्लॉट बुकिंग करनी होगी, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित की जा सके.
अधिकारियों ने बताया कि इस व्यवस्था से किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी और समय पर भुगतान सुनिश्चित होगा. धान अधिप्राप्ति केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में संतोष और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
