रामगढ़: जिले के चूटूपालू घाटी में एक बार फिर सड़क हादसा हुआ है. जहां ब्रेक फेल ट्रेलर ने पीछे से आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए.

हादसे के बाद रांची- पटना मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई. सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल हुए लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल तथा निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया.
प्राथमिक जानकारी के अनुसार किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात को सुचारू किया गया. पुलिस और प्रशासन हादसे की जांच में जुटे हुए हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
