सरायकेला: जिला के खरसावां प्रखण्ड कार्यालय सभागार में रविवार को मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला- खरसावां एवं उपायुक्त सरायकेला- खरसावां के निर्देश के आलोक में आयोजित किया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ सुनीत कर्मकार डिप्टी चीफ LADC, सरायकेला के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया.
इस अवसर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रधान मांझी, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू, पीएलवी लक्ष्मी गुंदवा, प्रखण्ड समन्वयक आवास लिपिका राउत, बीपीएम जेएसएलपीएस सुरू कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका, प्रभारी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, बीटीएम आत्मा रतन टोपी, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा विभाग पंकज महतो सहित प्रखण्ड व अंचल के विभिन्न कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका, महिला समूह और बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित रहे.
कैंप के दौरान सुनीत कर्मकार ने उपस्थित लोगों को कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने टोल फ्री नंबर 15100 के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने की जानकारी भी साझा की. इस शिविर में महिला, विधवा, बच्चों, वृद्ध व्यक्तियों, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य वर्गों के लाभुकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत मुआवजा एवं सहायता प्रदान की गई. इसके अतिरिक्त पेंशन योजना, आवास योजना, बीज वितरण, आरएफ डिस्ट्रीब्यूशन सहित कई सरकारी योजनाओं का लाभ भी मौके पर ही लाभुकों को उपलब्ध कराया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित करना रहा.

