जमशेदपुर: साकची थाना अंतर्गत जेल चौक के पास बुधवार की दोपहर उस समय अफरा- तफरी मच गई जब क्वार्टर नंबर FD-1 में चोरी का प्रयास करते हुए एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया.

जानकारी के अनुसार, क्वार्टर के मालिक गौतम ने देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और एक युवक अंदर घुसने की कोशिश कर रहा है, जिसकी पहचान बाद में देवनगर निवासी करण के रूप में हुई.
गौतम के शोर मचाने पर करण मौके से भागने लगा और एमजीएम अस्पताल परिसर में जाकर छिपने की कोशिश की, लेकिन पीछा कर रहे लोगों ने उसे वहीं दबोच लिया. घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना की पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया.
तलाशी के दौरान करण के पास से एक चाकू भी बरामद किया गया, जिसके बाद उसे साकची थाना ले जाया गया. पुलिस के अनुसार, आरोपी इलाके में चोरी की नीयत से घूम रहा था और ताला तोड़कर क्वार्टर में घुसने की कोशिश कर रहा था.
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
