चांडिल/ Vikash Thakur सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर बुधवार को चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान मुख्य सड़कों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की सघन तलाशी ली गई.

विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि यह एक रूटीन अभियान है और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाते हैं. उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसना और असामाजिक तत्वों पर रोक लगाना है. पुलिस टीम लगातार वाहनों की जांच कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखती रही और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा गया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

विज्ञापन
