आदित्यपुर: अधिवक्ता संघ द्वारा रोड नंबर 32 आदित्यपुर-2 स्थित कार्यालय में बुधवार को संविधान दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डी.एन. ओझा ने की. इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र तथा भारत के संविधान की पुस्तक पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए.

कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक अधिवक्ता ओम प्रकाश ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सभी अधिवक्ताओं को अंगीकृत कराया. उपस्थित अधिवक्ताओं ने भारत के संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा व्यक्त की और समाज के अंतिम व्यक्ति तक संविधान की मूल भावना पहुंचाने का संकल्प लिया.

इस अवसर पर संस्था की संरक्षक श्रीमती रंजनी मिश्रा, सुनील कुमार स्वाईं, देवाशीष कुंडू, राजेश कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे, निशांत कुमार, सुमन कुमार विश्वकर्मा, सचिव रवि शंकर पासवान, संयुक्त सचिव मनोज कुमार और निशांत कुमार सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार स्वाईं ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इसकी जानकारी संस्था के प्रवक्ता महेश कुमार ठाकुर ने दी.

