सरायकेला/ Rasbihari Mandal राजनगर थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में विपुल कुमार ओझा ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया. पदभार संभालने के तुरंत बाद कांग्रेस प्रखंड कमेटी की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया.

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश महतो के नेतृत्व में थाना परिसर में उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं. कार्यक्रम में प्रखंड उपाध्यक्ष पप्पू रॉय, राजनगर भाग–16 के मंडल अध्यक्ष सावन सरदार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.
स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि नए थाना प्रभारी क्षेत्र में कानून- व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को प्राथमिकता देंगे. लोगों का कहना है कि राजनगर की शांति बहाली और पुलिसिंग में सुधार के लिए समाज और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल आवश्यक है, जिसकी दिशा में नए थाना प्रभारी से सकारात्मक पहल की उम्मीद है.

