पलामू: भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चैनपुर अंचल कार्यालय में पदस्थापित बड़ा बाबू विनोद कुमार को ₹5500 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद जिला में हड़कंप मच गया.


जानकारी के अनुसार वादी से नकल निकालने के एवज में अवैध रूप से पैसे की मांग की गई थी. शिकायत के बाद एसीबी टीम ने कार्यालय में ट्रैप बिछाया और मौके पर ही बड़े बाबू को रिश्वत लेते पकड़ लिया.
गिरफ्तारी के बाद टीम आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है. एसीबी की इस कार्रवाई के बाद कार्यालय स्तर पर हड़कंप मचा हुआ है. विभागीय अधिकारी मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
