गिरिडीह: जिले के ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बदगुंदा गांव में बुधवार को कार्तिक उद्यापन के मौके पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

सूचना मिलते ही गांडेय से सीओ और बीडीओ के साथ ताराटांड़, गांडेय और अहिल्यापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई. वहीं जिला मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक, उपायुक्त और एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया गया.
फिलहाल घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है. पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
