सरायकेला: नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सरायकेला स्थित कुदरसाई घाट पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया. इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर व्रती माताओं और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व प्रकृति के प्रति श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता का पर्व है. यह पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने और उसके प्रति आभार व्यक्त करने की प्रेरणा देता है. चौधरी ने कहा कि डूबते सूर्य की पूजा यह दर्शाती है कि जीवन में चाहे उतार- चढ़ाव कितने भी आएं, हमें निरंतर लोकहित के कार्यों में समर्पित रहना चाहिए.
समाजसेवी चौधरी ने कहा कि छठ पूजा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि यह अनुशासन, संयम और आत्मबल का प्रतीक है. उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस पर्व की भावना को आत्मसात करें और समाज में एकता, सहयोग तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाएं.

