रांची: तमाड़ थाना क्षेत्र के गांगो टोला के राजा डेरा गांव में बीती रात गोलियों की आवाज़ से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. अपराधियों ने गांव के ही शंभू मुंडा को निशाना बनाते हुए उन पर फायरिंग की. गोली उनके कंधे में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद उन्हें पहले तमाड़ अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया. फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है.जानकारी के मुताबिक, रात करीब नौ बजे शंभू मुंडा खाना खाने के बाद घर से बाहर निकले थे. तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर गोलियां चला दीं. पहली गोली दीवार से टकराई, जबकि दूसरी उनके कंधे में जा लगी. गोली लगते ही उन्होंने शोर मचाया “बचाओ- बचाओ”.
उनकी आवाज़ सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर जंगल की ओर भाग निकले. बताया जा रहा है कि वारदात की वजह पुराना ज़मीन विवाद है. ग्रामीणों के अनुसार, शंभू मुंडा का विवाद गांव के ही संजय मछुआ और उसके साथियों से चल रहा था. इसी विवाद को लेकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया.घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर, बुंडू एसडीपीओ ओमप्रकाश और तमाड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पूरे क्षेत्र में सघन छापेमारी की जा रही है. पुलिस मुख्य आरोपी संजय मछुआ और उसके साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
