आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai कॉलोनी मार्ग संख्या 4 आरआईटी मैदान स्थित श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा कमिटी, जागृति युवा संघ द्वारा आयोजित काली पूजा की तैयारियां जोर- शोर से शुरू हो गई हैं. रविवार को पूजा पंडाल के लिए भूमि पूजन विधिवत रूप से संपन्न हुआ. इस वर्ष पंडाल में माता काली की प्रतिमा को एक काल्पनिक मंदिर की आकृति में स्थापित किया जाएगा. श्रद्धालु 19 अक्टूबर से पूजा कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे.

पूजा कमिटी के मुख्य संरक्षक मनमोहन सिंह ने बताया कि 19 अक्टूबर को पंडाल का उद्घाटन किया जाएगा, जबकि 20 अक्टूबर को पूजा और भोग वितरण का आयोजन किया जाएगा. भूमि पूजन के दौरान पूजा कमिटी के संरक्षक परमेश्वर प्रधान और विजय शंकर मिश्रा, अध्यक्ष शमशेर सिंह, उपाध्यक्ष विराज रोशन, महासचिव आदर्श कुमार, प्रतीक सिंह, विकास आनंद, कोषाध्यक्ष उज्ज्वल झा, दीपक वशिष्ठ, हर्षित, अभिषेक सहित सभी सदस्य उपस्थित थे.
कार्यक्रम में सभी ने विधि- पूर्वक पूजा स्थल का शुभारंभ किया और आगामी आयोजन की तैयारियों की रूपरेखा साझा की. कमिटी के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल आकर्षक डिज़ाइन और रोशनी से सुसज्जित होगा, जिससे श्रद्धालुओं को भक्ति और सांस्कृतिक वातावरण का अद्भुत अनुभव मिलेगा.

