सरायकेला/ Pramod Singh थाना अंतर्गत भोलाडीह में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार जीजा- साला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना सरायकेला थाना को दी गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो युवकों को एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया.

घटना शुक्रवार की शाम करीब 8 बजे की है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मृतक अर्जुन लामाय बोकारो का रहने वाला है.वह कुछ दिन पूर्व अपने ससुराल सरायकेला के साहेबगंज आया हुआ था. शुक्रवार को वह अपने साला गोपी बारी के साथ बाइक संख्या JH 06S 0673 पर सवार होकर सरायकेला जाने की बात कहकर घर से निकला Âथा. लेकिन दोनों कोलाबिरा की ओर चले गए. देर शाम वापसी के दौरान अज्ञात वाहन के साथ उनकी बाइक की टक्कर हो गई. जिससे यह घटना घटी.

