जामताड़ा/ Yogesh Kumar प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत जामताड़ा के आकांक्षी प्रखंड कर्माटांड़ में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, धनबाद जोन के सहायक निदेशक सुजीत कुमार शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्देश्य लाभुकों को योजना से जुड़े लाभ, प्रशिक्षण और रोजगार से संबंधित चुनौतियों की जानकारी देना था.

सहायक निदेशक सुजीत कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसकी शुरुआत 17 सितंबर 2023 को की गई थी. योजना के दो वर्ष पूरे हो चुके हैं और अब तक बड़ी संख्या में लोगों को इससे रोजगार मिला है. उन्होंने कहा कि कुछ लाभुकों को रोजगार शुरू करने में आर्थिक दिक्कतें आ रही हैं, जिनके समाधान के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई है.
उन्होंने आगे बताया कि बैंक और पोस्ट ऑफिस के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लाभुकों को ऋण, सहायता योजनाओं और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई. इस दौरान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उपायों पर भी चर्चा की गई.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
