सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि गांधीजी का मूल मंत्र अहिंसा और सत्याग्रह आज भी प्रासंगिक है. वहीं शास्त्री जी सत्य और सादगी के प्रतीक थे.

उन्होंने लोगों से अपील की कि महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलकर ही देश का विकास संभव है. खासकर गांधीजी के विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करने की जरूरत है. चौधरी ने लोगों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया और कहा कि स्वदेशी न केवल हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा को भी बढ़ावा देगा.
माल्यार्पण के बाद मनोज कुमार चौधरी ने खादी वस्त्र खरीदे और कहा कि खादी स्वदेशी का प्रतीक है तथा यह हमारी संस्कृति और समृद्धि की पहचान है. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक स्वदेशी अपनाने की अपील की. मौके पर छऊ गुरु विजेंद्र पटनायक भी उपस्थित रहे.

