जामताड़ा/ Yogesh Kumar जिले में तेजी से फल- फूल रहे अवैध बालू कारोबार पर प्रशासन ने अब सख्ती शुरू कर दी है. मासिक उपलब्धि समीक्षा बैठक में उपयुक्त रवि आनंद ने नाला क्षेत्र के धातुला घाट, महेशमुंडा घाट, सत्साल घाट और चलना घाट में हो रही बालू तस्करी का संज्ञान लिया. उन्होंने तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

सूत्रों के मुताबिक बालू माफिया रात के अंधेरे के साथ- साथ दिनदहाड़े भी अवैध खनन और परिवहन कर रहे हैं. सबसे गंभीर बात यह है कि NGT द्वारा 15 अगस्त से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर प्रतिबंध के बावजूद इन घाटों से खुलेआम बालू का कारोबार जारी है.
जानकारी यह भी सामने आई है कि माफियाओं ने पूर्व से ही NGT के नाम पर बालू का स्टॉक कर रखा है, ताकि छापेमारी की स्थिति में वैधता का दिखावा किया जा सके. अब जबकि मामला उपयुक्त के संज्ञान में आ चुका है, जिला प्रशासन जल्द ही बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई कर सकता है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
