सरायकेला/ Pramod Singh कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा शुक्रवार को सरायकेला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने उनका बुके देकर स्वागत किया. इसके बाद डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक शुरू की.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीआईजी इस बैठक में पांच साल से अधिक पुराने लंबित मामलों की समीक्षा करेंगे. माना जा रहा है कि लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास है. बैठक में डीआईजी पुलिस पदाधिकारियों को लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश देंगे. जिससे न्यायिक प्रक्रिया को गति मिलेगी और लोगों को न्याय दिलाने में मदद होगी. इससे न केवल लंबित मामलों का निपटारा होगा बल्कि न्याय प्रणाली में लोगों का विश्वास भी बढ़ेगा.
इसके साथ ही डीआईजी दुर्गा पूजा को लेकर जिला पुलिस की तैयारियों की समीक्षा भी कर सकते हैं. बैठक समाप्त होने के बाद सम्भवतः डीआईजी मीडिया ब्रीफिंग भी कर सकते हैं उसके बाद ही बैठक में क्या हुआ यह स्पष्ट हो सकेगा. हमारी टीम अपडेट की प्रतीक्षा में हैं.

