जामताड़ा/ Yogesh Kumar नारायणपुर में ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के तहत बुधवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता आईटीडीए (ITDA) निदेशक जुगनू मिंज ने की. इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी देवराज गुप्ता सहित सभी आदि कर्मयोगी और संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.

बैठक में निदेशक जुगनू मिंज ने विलेज एक्शन प्लान बनाने में आ रही चुनौतियों और भ्रम को दूर करने पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने स्पष्ट किया कि चिन्हित आदि गांवों में चल रही सभी योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी समय पर पोर्टल पर दर्ज की जानी चाहिए, ताकि पारदर्शिता और कार्य की गति बनी रहे.
इसके अलावा उन्होंने प्रखंड अंतर्गत दो आदि सेवा केंद्रों को मॉडल सेवा केंद्र के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया और इन केंद्रों में जरूरी संसाधन और सेवाएं सुलभ कराने के लिए जल्द कार्रवाई करने की बात कही. बैठक के दौरान बीडीओ सह सीओ देवराज गुप्ता को अभियान की प्रगति की नियमित निगरानी और समन्वय के निर्देश दिए गए, ताकि अभियान का लाभ ज़मीनी स्तर तक पहुंचे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
