राजनगर/ Rasbihari Mandal दुर्गापूजा और दीपावली जैसे त्योहारों से पहले राजनगर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को थाना प्रभारी चंचल कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापामारी अभियान चलाया गया.

इस दौरान दर्जनों अवैध देशी शराब की भट्टियों को नष्ट कर दिया गया. थाना प्रभारी चंचल कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से राजनगर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से देशी शराब बनाने की शिकायतें मिल रही थीं. इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियान चलाया और मौके पर पहुंचकर भट्टियों को ध्वस्त कर दिया.

थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और अवैध शराब बनाने जैसी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी को भी अवैध शराब निर्माण की जानकारी मिले तो पुलिस को तुरंत सूचना दें ताकि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
