जमशेदपुर: गोलमुरी थाना पुलिस ने बीती रात क्षेत्र में हुए दो अलग- अलग स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा कर दिया है. गिरफ्त में आए युवक का नाम शुभम कुमार है जो विद्यापतिनगर सिदगोड़ा का रहने वाला है.

पुलिस ने आरोपी के पास से छीने गये सभी सामानों को बरामद कर लिया है. बुधवार को इसकी जानकारी सिटी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. सिटी एसपी ने बताया कि अनुसार 16 सितंबर 2025 की रात करीब 8:15 बजे पिपला निवासी निधिराम महतो अपनी पत्नी रूपाली महतो के साथ साकची से गोलमुरी होते हुए अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान एनएमएल फ्लैट गेट के पास पीछे से आये स्कूटी सवार युवक ने उनकी पत्नी के कंधे पर टंगा पर्स छीनकर फरार हो गया.
इसके बाद करीब 8:30 बजे कोमल कुमारी भी गोलमुरी चर्च के पास स्नैचिंग की शिकार हुई. दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया. आरोपी के पास से दोनों कांडों में छीने गये पर्स, मोबाइल फोन, नकद राशि, महिलाओं के गहने, क्रेडिट- डेबिट कार्ड और अन्य सामान बरामद किए गए हैं. आरोपी के पास से लाल रंग की डुएट स्कूटी भी जब्त की गई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
