गिरिडीह: जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के हेठनगर स्थित एक होटल में गिरिडीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कच्चा स्प्रिट बरामद किया है. इस दौरान होटल संचालक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने अवैध कारोबार में उपयोग की जा रही दो कारें भी जब्त की हैं.

पुलिस सूत्रों के अनुसार बिहार उत्पाद विभाग और झारखंड एटीएस की साझा सूचना पर यह कार्रवाई की गई. सूचना थी कि झारखंड से बिहार में अवैध रूप से कच्चा स्प्रिट भेजा जा रहा है. गिरिडीह एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सुमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई जिसमें निमियाघाट थाना प्रभारी और पुलिस बल शामिल थे.
टीम ने हेठनगर स्थित एक लाइन होटल पर छापा मारा और भारी मात्रा में कच्चा स्प्रिट बरामद किया. पुलिस अब इस नेटवर्क के पीछे शामिल लोगों की पहचान और अवैध कारोबार के पूरे तंत्र को खंगालने में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
