चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले में महिला और बाल संरक्षण थाना चक्रधरपुर की प्रभारी शशिबाला भेंगरा को सोनुआ थाना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. रविवार को पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देशानुसार शशिबाला भेंगरा ने सोनुआ थाना पहुंचकर अपना प्रभार ग्रहण किया.



विज्ञापन
पुलिस प्रशासन ने बताया कि यह नियुक्ति क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से की गई है. स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था और बेहतर होगी.





विज्ञापन
