जमशेदपुर/ Afroz Mallik परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा गांधी मैदान के पास किराये के मकान में रहने वाले रॉकी यादव उर्फ राहुल (32 वर्ष) ने गुरुवार की शाम लगभग 4 से 5 बजे के बीच अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और राहुल को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजन बताते हैं कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है और परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए गहन जांच की मांग की है.

राहुल के भाई विक्की यादव ने पुलिस से अनुरोध किया है कि वायरल कॉल लॉग, मोबाइल फोन और घर के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जाए.विक्की के अनुसार राहुल करीब 5 वर्ष पहले परसुडीह क्षेत्र की ही एक लड़की से प्रेम विवाह कर अलग घर बसाकर रहता था और उसके एक 4 वर्षीय पुत्र है.घटना के समय राहुल की पत्नी काम पर गई हुई थी तथा घर पर केवल राहुल और उसका बच्चा मौजूद थे.
भाई ने कहा कि सुबह पत्नी जब घर पहुंची तो फांसी में उपयोग किए गए कपड़े को किसी ने जलाकर नष्ट कर दिया था, जिससे मामला और भी संदिग्ध प्रतीत होता है. जानकारी के अनुसार मृतक पेशे से ड्राइवर था और चेसिस पहुँचाने का काम करता था.
परिजनों का कहना है कि राहुल दो दिन पहले ही घर आया था और अगले दिन गाड़ी लेकर बाहर जाने वाला था.पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है और कोई भी संभावना नजरअंदाज नहीं की जाएगी.स्थानीय थाने की टीम क्षेत्रीय सीसीटीवी फुटेज, फोन कॉल रिकॉर्ड और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को आधार बनाकर सत्यापन कर रही है. घटना से परसुडीह क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है और परिजन न्याय व निष्पक्ष जांच की प्रतीक्षा कर रहे हैं.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
